नौतन: नौतन थाना क्षेत्र में हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, गिरफ्तार
नौतन थाना क्षेत्र के कुंजलही शेखटोली गांव में हथियार लहराते एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर शनिवार के दिन करीब 11:00 बजे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया युवक कुंजलही गांव का शेख ताहीर बताया गया है। हालांकि उसके पास से हथियार बरामद नहीं हो पाया है।पुलिस युवक से पुछताछ करने में जुटी है।