नौतन थाना के पुलिस ने शनिवार के दिन सुबह आठ बजे अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में पोस्टों एक्ट में फरार चल रहे डाबरिया गांव निवासी लालबाबु राम,खैरा टोला निवासी अरविंद पांडेय,व दक्षिण तेल्हुआ निवासी संदीप कुमार का नाम शामिल हैं।