नौतन: नौतन प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए तैयारियां पूरी, आज से नामांकन शुरू, चार काउंटर बनाए गए
नौतन प्रखंड के सभी पंचायतों में पैक्स चुनाव को लेकर रविवार के दिन दोपहर 3:00 बजे तक प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारियां पुरी कर ली गई है। नामांकन सोमवार के सुबह से शुरू हो जाएगा।निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड के सभी उन्नीस पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष व सदस्यों के चुनाव को लेकर सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गया है।