नौतन: प्रशासनिक चौकसी के बीच पैक्स चुनाव के लिए नामांकन शुरू, नौतन प्रखंड कार्यालय में उमड़ी भीड़
नौतन में पैक्स चुनाव के मद्देनजर नामांकन के पहले दिन कड़ी प्रशासनिक चौकसी के बीच नामांकन पत्र दाखिल किया गया।सुबह ग्यारह बजे से काउंटर पर नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अभ्यर्थियों व समर्थकों की भीड़ उमड़ी रहीं। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह सीओ अजीत कुमार झा के देख रेख में नामांकन प्रक्रिया की गई।