नौतन: बेतिया अरेराज मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मौत के बाद आवागमन बाधित, एक गिरफ्तार
आज 10 नवंबर 2 बजे जगदीशपुर थाना पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 4 नवंबर को करीब 10:00 बजे थाना क्षेत्र के बेतिया अरेराज मुख्य मार्ग नवका टोला में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसके बाद मृतक के परिजनों के द्वारा शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित किया गया, जिस विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुई थी।