बहराइच: रतनापुर के पास सड़क किनारे घायल मिले हेड कांस्टेबल की हुई मौत, जांच जारी
बलरामपुर जिले में तैनात हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव (36) मंगलवार रात को सीतापुर जिले से ट्रेनिंग कर बाइक से श्रावस्ती लौट रहा था। तभी संदिग्ध परिस्थितियों में वह घायल अवस्था में पाया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे बहराइच के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर हेड कांस्टेबल ने दम तोड़ दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जाच जारी है।