बहराइच: पुलिस लाइन रोड के पास युवकों ने महिला से की टप्पेबाजी
कोतवाली देहात क्षेत्र के मोहल्ला नौवागढ़ी की रहने वाली महिला का बेटा पुलिस लाइन रोड के पास स्थित स्कूल में पढ़ाई करता है। सोमवार को महिला अपने बच्चे को लेने के लिए विद्यालय गई। विद्यालय के निकट पहुंचते ही दो युवक आए। सभी ने महिला से वार्ता की इसके बाद आँख बंद करके जेवरात को मुट्ठी में बंद करने को कहा, इसके बाद जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस जाच में जुट गई है।