बहराइच: बहराइच में लखनऊ जाने से पहले नजरबंद किए गए कार्यकर्ता, कल धरने में शामिल होने वाले थे कांग्रेसी
जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ जाने के लिए मंगलवार को छावनी बाजार में एकत्रित हुए। इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को नजरबंद कर दिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव के लिए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ को लखनऊ जाना था।