बहराइच: बक्शीपुर इलाके में गाड़ी हटाने के विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट, तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्शीपुर इलाके में गाड़ी हटाने के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज जारी है। वही पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की, पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद अब आगे की जांच में जुट गई है।