फतेहाबाद: शमशाबाद में एक दिन की थाना अध्यक्ष बनी कशिश त्यागी, फरियादियों की समस्याएं सुनकर कराया निस्तारण
Fatehabad, Agra | Sep 26, 2025 शमशाबाद की ग्लोबल कान्वेंट स्कूल की 11वीं की छात्रा कशिश त्यागी शुक्रवार को शमशाबाद थाने में एक दिन की थाना अध्यक्ष बनी। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुन उनका निस्तारण करवाया । वहीं थाना अध्यक्ष शमशाबाद ने उन्हें थाने का भ्रमण कराया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण किया।छात्रा कशिश त्यागी के मुताबिक उनका शानदार अनुभव रहा।