फतेहाबाद: जुमा की नमाज से पहले फतेहाबाद में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,बैठक कर लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
Fatehabad, Agra | Sep 26, 2025 कस्बा फतेहाबाद में शांतिपूर्वक जुमें की नमाज संपन्न हुई। जुमें की नमाज से पहले पुलिस ने बैठक की तथा लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। इस दौरान पुलिस ने एक कस्बे में एक मार्च निकाला। इस दौरान एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल ,इंस्पेक्टर फतेहाबाद धर्मेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के मुख्य मार्ग से फ्लैग मार्च निकालते हुए जामा मस्जिद पहुंचे।