फतेहाबाद: फतेहाबाद पुलिस ने वाहनों पर जाति लिखने के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, अंबेडकर चौक पर चलाया अभियान
Fatehabad, Agra | Sep 26, 2025 शुक्रवार को कस्बे के अंबेडकर चौक पर उस समय हड़कंप मच गया जब एसीपी अमरदीप लाल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर फतेहाबाद धर्मेंद्र कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ जाति को इंगित करते शब्द लिखे दोपहिया तथा चार पहिया वाहन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों को रोका तथा ऐसे शब्दों को साफ करवा दिया।