हमीरपुर: बरुआ व भौंरा में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
ग्राम भौंरा व बरुआ में स्वीप के अंतर्गत रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। डिप्टी कलेक्टर शांतुन कुमार सिनसिनवार ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शत प्रतिशत मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को ग्राम बरुआ व भौरा में मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई।