हमीरपुर: हमीरपुर में मतदाता जागरूकता व मतदान प्रतिशत बढ़ाने के दृष्टिगत पेट्रोल पंप डीलर गैस एजेंसी धारक की जागरूकता बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं नोडल अधिकारी स्वीप व मुख्य विकास अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिस पर मतदाता जागरूकता व मतदान प्रतिशत बढ़ाने के दृष्टिगत जनपद के पेट्रोल पंप डीलर, गैस एजेंसी धारक और कोटेदारों की मतदाता जागरूकता बढ़ाने और 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान को लेकर बैठक सम्पन्न हुई।