हमीरपुर: भरुआ सुमेरपुर कस्बे के गल्ला मंडी में खोले गए आधा दर्जन गेहूं खरीद केंद्रों 40 दिन गुजारने के बाद भी संचालित नहीं
भरुआ सुमेरपुर कस्बे के नवीन गल्ला मंडी में खोले गए आधा दर्जन गेहूं खरीद केंद्रों में से करीब 40 दिन गुजारने के बाद भी संचालित नहीं हो सके हैं। शेष तीन में से एक केंद्र पर अब गेहूं को रखने की जगह नहीं है। वहीं प्रदेश से बाहर गेहूं भेजने पर मंडी समिति ने गेट पास बंद कर देने से व्यापारियों ने भी खरीद करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इससे किसान परेशान हो रहा है।