हमीरपुर: मुख्यालय स्थित दमकल विभाग कर्मचारियों व संसाधनों की कमी से जूझ रहा
सीमित संसाधनों के बीच भी दमकल विभाग के कर्मचारी जिले में होने वाली आग की घटनाओं पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। जिले में स्वीकृति कुल 87 पदों के सापेक्ष महज 43 कर्मचारी ही तैनात है। जिनके भरोसे दमकल विभाग चल रहा है। मुख्यालय समेत राठ, मौदहा और सरीला आदि स्थानों में फायर टैंकर खड़ा कराकर आग की घटनाओं पर काबू पाया जा रहा है।