हमीरपुर: सुमेरपुर में मानदेय न मिलने से भड़के सफाई कर्मी दिया शिकायती पत्र, जरूरत में पीएफ से धनराशि न देने का लगाया आरोप
नवरात्र पर्व आदि शुरु होने के बाद भी मानदेय न मिलने से सुमेरपुर नगर पंचायत के सफाई कर्मी नाराज हैं। सफाई कर्मियों ने अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर मानदेय दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही जरूरत में पीएफ से धनराशि दिये जाने की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे व ईओ कुलकमल सिंह ने कर्मियों को दो दिन के अंदर भुगतान करने का आश्वासन दिया है।