हमीरपुर: नवीन गल्ला मंडी सुमेरपुर में राठ विधानसभा क्षेत्र के जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों का हुआ प्रशिक्षण
बुधवार को नवीन गल्ला मंडी सुमेरपुर के सभागार में राठ विधानसभा क्षेत्र के जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चुनाव का प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कराकर ईवीएम ले जाने तथा चुनाव संपन्न कराकर वापस लाकर जमा कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। एडीएम राजस्व एवं वित्त विजयशंकर तिवारी, एडीएम नमामि गंगे सुरेश कुमार ने सभी को प्रशिक्षण दिया।