📸🙏 देव कार्तिक छठ मेला-2026 में श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ यादगार पलों का भी खास ख्याल!
जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा देव कार्तिक छठ मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सहायता के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
📸 आकर्षक सेल्फी प्वाइंट: टेंट सिटी के समीप सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, जहां श्रद्धालु अपनी देव यात्रा के यादगार पलों को तस्वीरों में संजो रहे हैं।
☎️ 'May I Help You' सुविधा: श्रद्धालुओं की सहायता एवं त्वरित संपर्क के लिए 'May I Help You' केंद्र स्थापित किया गया है। यहां सभी संबंधित पदाधिकारियों के संपर्क नंबर उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालु सीधे संबंधित पदाधिकारी से संपर्क कर सकें।
जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा सुविधा, सहायता एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
आपकी सुविधा, हमारी प्राथमिकता! देव में आपका हार्दिक स्वागत है। ☀️🙏
#SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #MayIHelpYou #AurangabadBihar #ChhathMahaparv
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar