चरपोखरी: समता इंटर स्तरीय विद्यालय अमोरजा में उप मुखिया के पुत्र के साथ छिंतई के दौरान हुई मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज
समता इंटर स्तरीय विद्यालय अमोरजा पर हुए मार पीट के मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। बुधवार की दोपहर 12:00 के करीब उप मुखिया महेश कुमार राय उर्फ धनय राय ने बताया कि उनका पुत्र विद्यालय में इंटर की परीक्षा देने के लिए गया हुआ था। तभी साजिश के तहत उनके लड़के से सोने की सिकड़ी छिनाने के दौरान मारपीट की गई और सोने की चेन भी छीन ली गई।