बदायूं में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से हादसा: दो लोगों की मौत, एक घायल
बदायूं। जनपद के उसहैत थाना क्षेत्र स्थित गांव नौगवां नासीर नगर में एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी दलवीर उर्फ पन्नालाल (पुत्र धर्मपाल) के नए मकान पर लेंटर डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान मकान के पिछले हिस्से का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। लेंटर के मलबे में दलवीर का साला अवनीश (28 वर्ष, निवासी गांव मदनपुर, थाना कलान, शाहजहांपुर), चंद्रभान (30 वर्ष, पुत्र रतज सिंह) और मकान मालिक दलवीर दब गए।
रेस्क्यू कर मलबे से निकाला
घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया और उसहैत थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
दो की मौत, घायल का इलाज जारी
हादसे में अवनीश की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल चंद्रभान को जिला अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घायल दलवीर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सीओ राहुल पांडेय ने घटना की पुष्टि की है। हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक हिमांशु यादव भी घायलों का हालचाल जानने जिला अस्पताल
Hardoi, Hardoi | Sep 21, 2026