गुरुग्राम के हुड्डा मार्केट में रोड रेज: आपस में भिड़ीं बलेनो और टैक्सी, वीडियो वायरल
गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित हुड्डा मार्केट में दो कार चालकों के बीच विवाद के बाद सड़क पर भीषण टक्कर का मामला सामने आया है। दोनों चालकों ने एक-दूसरे की गाड़ियों में बार-बार जानबूझकर टक्कर मारी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में एक काले रंग की बलेनो और एक सफेद रंग की टैक्सी आपस में भिड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। इस बीच सड़क पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। हालांकि, दोनों चालकों के बीच हुए इस विवाद की असली वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर दोनों वाहनों और उनके चालकों की पहचान करने में जुटी हुई है।
Hardoi, Hardoi | Sep 21, 2026