कानपुर के जेड स्क्वायर मॉल में लिफ्ट में पहले चढ़ने को लेकर विवाद, युवक की पिटाई
कानपुर। शहर के प्रसिद्ध जेड स्क्वायर मॉल में लिफ्ट में पहले चढ़ने की बात को लेकर एक युवक और एक परिवार के बीच कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि परिवार के सदस्यों ने मिलकर युवक के साथ जमकर मारपीट की।
बताया जा रहा है कि लिफ्ट में पहले प्रवेश करने की होड़ को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था। घटना के दौरान मॉल में तैनात सुरक्षा गार्ड्स (गार्ड) बीच-बचाव करने का प्रयास करते रहे, लेकिन इसके बावजूद लोग शांत नहीं हुए और हंगामा करते रहे।
मॉल परिसर में हुई इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Hardoi, Hardoi | Sep 21, 2026