सोशल मीडिया पर अनोखा वीडियो वायरल: युवती ने गरीबों के बीच बांटी शराब
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर गरीबों और भूखों को खाना बांटने के वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक अनोखा और हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवती जरूरतमंद और गरीब शराबियों को गिलास में भर-भरकर शराब बांटती हुई दिखाई दे रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती एक बोतल से लोगों के गिलासों में शराब उंडेल रही है और लोग लाइन में लगकर शराब ले रहे हैं। इस अजीबोगरीब घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट पर अपलोड होते ही लोगों का ध्यान खींच रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह वीडियो कौतुहल और चर्चा का विषय बना हुआ है, जहाँ नेटिजन्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Hardoi, Hardoi | Sep 21, 2026