अमरिया: 20 रुपये की पर्ची पर जिंदगी दांव पर, अमरिया के ग्रामीणों का दर्द
अमरिया क्षेत्र में लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। भंगा मोहम्मदगंज के पास देवहा नदी का पुल बाढ़ में क्षतिग्रस्त होने के बाद अब तक नया पुल नहीं बन सका है। मुख्यालय तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को जर्जर लकड़ी के पुल का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां 20 रुपये शुल्क देकर आवागमन किया जाता है। लोगों ने सोमवार को 4 बजे बताया हालात इतने खराब हैं कि कई लोग फिसल