बाल दिवस पर न्यायोत्सव मनाया गया ,छात्राओं को दी गई विधिक अधिकारों की जानकारी
---
बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजकुंड में न्यायोत्सव : विधिक सेवा सप्ताह–2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित कर छात्राओं के बीच बाल अधिकारों एवं विधिक विषयों पर निबंध, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश श्री अनिल चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए पॉक्सो अधिनियम, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह भी मौजूद थे।
जिला न्यायाधीश श्री अनिल चौधरी ने छात्राओं को नियमित रूप से प्रातः उठकर योग एवं ध्यान करने तथा अनुशासित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास एवं सकारात्मक सोच से जीवन के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता मिलती है।
कार्यक्रम के अंत में निबंध, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय निम्भोरकर, पैरालीगल वॉलंटियर श्री गणेश कनाडे, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of School Education, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#khandwa