जमुई: हिलसा गांव में पड़ोसियों ने चार लोगों को मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | May 14, 2026 चंद्रदीप थाना क्षेत्र के हिलसा गांव में आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने बुधवार की देर रात एक ही परिवार के चार लोगों को मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और गुरुवार की सुबह 7:00 बजे सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।