बहराइच: मेडिकल कॉलेज बहराइच में तीमारदार और सिक्योरिटी गार्ड के बीच हुई झड़प, काफी देर तक हुआ बवाल
जिले में मेडिकल कॉलेज में एक मरीज के तीमारदार व सिक्योरिटी गार्ड के बीच झड़प हो गई। झड़प के दौरान तीमारदारों और गार्ड के बीच मारपीट हुई, जिसके बाद तीमारदारों ने हंगामा किया। तीमारदारों ने आरोप लगाया कि महिला डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही बरती है। मरीज अंजू देवी को डिलीवरी के लिए महिला वार्ड में भर्ती कराया गया था। कड़ी मस्कत के बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया