रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र पहुँचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने चुनाव की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
सोनभद्र में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और काशी क्षेत्र के प्रभारी रमेश सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यूजीसी, पेड़ों की कटाई, अखिलेश यादव के अयोध्या जाने और चुनाव को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा,यूजीसी के मुद्दे पर रमेश सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में रोक लगाई है। सरकार ऐसा कोई काम नहीं कर रही है, जिससे समाज में तनाव पैदा हो।