मुंगावली: सोनाई गांव में 17 वर्षीय किशोर के साथ दबंग ने की मारपीट, मामला दर्ज
सेहराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सोनाई गांव में दबंग द्वारा एक 17 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार सोनाई निवासी सोनू आदिवासी उम्र 17 वर्ष ने सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रंजिश के चलते गांव के ही रविन्द्र आदिवासी ने उसके साथ मारपीट की है।