हज़ारीबाग: पिकनिक के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल, घंटों लगा रहा सड़क जाम
हजारीबाग जिले में नए साल का जश्न मातम में बदल गया। इंद्रपुरी चौक के पास पिकनिक मना रहे दो गुटों के बीच बीती देर रात हुए हिंसक संघर्ष में मंडई निवासी सूरज राणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है।