हजारीबाग:हजारीबाग के हुरहुरु लंबा तालाब में डूबे युवक का शव स्थानीय लोगों की मदद से बरामद किया गया। मृतक की पहचान शंभु राणा (24), पिता रामावतार राणा, निवासी सरदार चौक, बड़ाबाजार के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।