हज़ारीबाग: अंजनी कुमार झा बने हजारीबाग रेंज के नए डीआईजी, 1 जनवरी को पदभार संभाला
अंजनी कुमार झा ने 1 जनवरी को हजारीबाग (उत्तरी छोटा नागपुर) रेंज के डीआईजी का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि पुलिस की पहली प्राथमिकता जनता को सुरक्षा देना है। उन्होंने जल्द ही रेंज के सभी जिलों के एसपी के साथ बैठक करने की बात कही और बेहतर पुलिसिंग से जनता का भरोसा जीतने का भरोसा दिलाया। नववर्ष पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं भी दीं।