हज़ारीबाग: डीजे गाने के विवाद में युवक की हत्या, गिरफ्तारी की मांग को लेकर इंद्रपुरी चौक पर सड़क जाम
डीजे गाना विवाद में युवक की हत्या के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण इंद्रपुरी चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। सड़क जाम के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच जारी है।