हज़ारीबाग: डीजे विवाद में युवक की निर्मम हत्या, हजारीबाग में सनसनी
हजारीबाग:हजारीबाग के इंद्रपुरी चौक इलाके में देर रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मंडई खुर्द निवासी सूरज कुमार राणा के रूप में हुई है। डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद हमला किया गया। इस घटना में कुलदीप सोनी और छोटू गोप भी घायल हैं, जिनका इलाज रांची में चल रहा है। पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।