हज़ारीबाग: इंद्रपुरी चौक पर खून का तांडव: डीजे विवाद में युवक की निर्मम हत्या, इलाके में फैली दहशत
हजारीबाग के इंद्रपुरी चौक में देर रात डीजे गाने को लेकर हुए विवाद में मंडई खुर्द निवासी सूरज कुमार राणा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पहले हाथापाई हुई, घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद लौटते समय सूरज पर हमला किया गया। कुलदीप सोनी और छोटू गोप घायल हैं। पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया है।