लोनी: दो नंबर इंद्रपुरी कॉलोनी में पिज़्ज़ा की दुकान से लूट करने वाले बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई, वीडियो वायरल
बॉर्डर थाना क्षेत्र के दो नंबर इंदिरापुरी कॉलोनी में पिज़्ज़ा की दुकान में घुसकर बदमाशों द्वारा लूट करने की घटना में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। बदमाश दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं, फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह बदमाश हथियारों के बल पर लूटपाट कर रहे हैं, पुलिस का कहना है जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।