लोनी: लोनी थाने के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। घायल हुए युवक की मौत हुई
अशोक विहार फेस-2 में सुमन मिश्रा परिवार के साथ रहते थे। वह घर का राशन का सामान लेकर साइकिल से घर आ रहे थे। दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर लोनी थाने के सामने पहुंचते ही तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गए। घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया।