लोनी: पुलिस ने चेकिंग के दौरान अशोक विहार इलाके से वाहन चोर को गिरफ्तार किया। कब्जे से पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद की।
लोनी एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस टीम ने एक वाहन चोर इमरान उर्फ मुन्ना निवासी अमन गार्डन कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। इमरान की निशानदेही से पुलिस ने तीन चोरी की बाइक बरामद की। पूछताछ में इमरान ने बताया कि वह अपने दो साथी शौकीन और एक अन्य के साथ मिलकर दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग इलाकों से वाहन चोरी करते हैं।