लोनी: दिल्ली सहारनपुर मार्ग, गाजियाबाद मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण पर प्रशासनिक टीम ने jcb मशीन से दुकानों के बाहर अतिक्रमण हटाया
एसडीएम निखिल चक्रवर्ती ने बताया कि दिल्ली सहारनपुर मार्ग और गाजियाबाद मार्ग पर कुछ दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है। उन्होंने अतिक्रमण को लेकर शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद टीम को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। टीम ने राशिद अली गेट से लोनी तिराहा और लोनी ब्लॉक तक सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया है।