लोनी: इंद्रपुरी 2 नंबर कॉलोनी स्थित पिज़्ज़ा की दुकान में घुसकर स्कूटी सवार 2 नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर 30 हजार लूटे
विक्रांत तोमर की लोनी दो नंबर इलाके में पिज़्ज़ा की दुकान है। शुक्रवार रात उनकी दुकान में घुसे बदमाशों ने आते ही काउंटर पर बैठे स्टाफ पर तमंचा तान दिया। दूसरे बदमाश ने गले में रखें करीब 30 हजार रुपए निकल लिए। दुकान पर खड़े दो ग्राहकों से भी बदमाशों ने करीब 5000 लूट लिए। घटनाओं का अंजाम देने के बाद बदमाश दुकान के बाहर आए और हवा में हथियार लहराते हुए फरार हुए