Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
No video available

कोडरमा: मोदी सरकार पूंजीपतियों के लिए समर्पित: MP सुरेश गोपी के कृषि कानून वापस लाने के दावे पर CPI नेता संजय पासवान #कृषि_कानून

Koderma, Kodarma | Apr 19, 2022

MORE NEWS

🚩 हरिद्वार से देवघर तक साइकिल कांवर यात्रा! 🚩

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से 14 कांवरियों का दल हरिद्वार से गंगाजल लेकर साइकिल से बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहा है। 🙏🔱

बाबा निवास शिव वाटिका में हुआ भव्य स्वागत, भजन संध्या में झूमे कांवरिया और रात्रि विश्राम के बाद आरती-प्रसाद के साथ फिर देवघर के लिए रवाना हुए। 🚴‍♂️🕉️

बोल बम! हर हर महादेव! 🔱🚩

#KanwarYatra #CycleKanwar #BolBam #HarHarMahadev #BabaBaidhyanath #BabaDham #Deoghar #Haridwar #TrendingReels #ReelsIndia #DevotionalReels

🚩 हरिद्वार से देवघर तक साइकिल कांवर यात्रा! 🚩 उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से 14 कांवरियों का दल हरिद्वार से गंगाजल लेकर साइकिल से बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहा है। 🙏🔱 बाबा निवास शिव वाटिका में हुआ भव्य स्वागत, भजन संध्या में झूमे कांवरिया और रात्रि विश्राम के बाद आरती-प्रसाद के साथ फिर देवघर के लिए रवाना हुए। 🚴‍♂️🕉️ बोल बम! हर हर महादेव! 🔱🚩 #KanwarYatra #CycleKanwar #BolBam #HarHarMahadev #BabaBaidhyanath #BabaDham #Deoghar #Haridwar #TrendingReels #ReelsIndia #DevotionalReels

Koderma, Kodarma | Aug 12, 2026

युवा दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

युवा सशक्त तो भारत सशक्त होगा- गौतम

 कोडरमा- जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वाधान में  बुधवार को गडगी, तेतरान और मधवाटाड पंचायत भवन  में  विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

 शिविर को  संबोधित करते हुए  जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि अगर देश के युवा सशक्त होंगे तो भारत सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि यदि युवा शिक्षित और संस्कारी होंगे तो घर समाज एवं देश सशक्त होगा। उन्होंने

 युवाओं एवं नाबालिक को नशीले पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों तथा इसे संबंधित कानून की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे के कारण अपराध  बढ़ती है, घर टूटता है । इससे बचने की जरूरत है। 
 नशा आज समाज की सबसे बड़ी सामाजिक बुराइयों में से एक बन चुका है। उन्होंने बताया कि नशे के कारण अपराध, घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटनाएं और आर्थिक तंगी बढ़ रही है। विशेष रूप से युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय है। जो उनके भविष्य और करियर को अंधकार में धकेल रही है।  वही  नशे के सेवन से व्यक्ति का मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है और सही गलत के बीच फर्क का पता नहीं चलता है।  नशा से पूरा परिवार बिखर जाता है इससे सामाजिक आर्थिक और मानसिक क्षति होती है। कोई अधिवक्ता राजेंद्र मंडल मंडल ने आईटी एक्ट से संबंधित जानकारी दी । अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा ने भी कई कानून एवं युवाओं को कैसे सशक्त बनाया जाए इस पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। मौके पर अधिवक्ता ललन चौधरी, गढ़की  पंचायत की मुखिया, पीएलवी केलवे दर्जन ऑन महिला पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।

युवा दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन युवा सशक्त तो भारत सशक्त होगा- गौतम कोडरमा- जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वाधान में बुधवार को गडगी, तेतरान और मधवाटाड पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि अगर देश के युवा सशक्त होंगे तो भारत सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि यदि युवा शिक्षित और संस्कारी होंगे तो घर समाज एवं देश सशक्त होगा। उन्होंने युवाओं एवं नाबालिक को नशीले पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों तथा इसे संबंधित कानून की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे के कारण अपराध बढ़ती है, घर टूटता है । इससे बचने की जरूरत है। नशा आज समाज की सबसे बड़ी सामाजिक बुराइयों में से एक बन चुका है। उन्होंने बताया कि नशे के कारण अपराध, घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटनाएं और आर्थिक तंगी बढ़ रही है। विशेष रूप से युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय है। जो उनके भविष्य और करियर को अंधकार में धकेल रही है। वही नशे के सेवन से व्यक्ति का मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है और सही गलत के बीच फर्क का पता नहीं चलता है। नशा से पूरा परिवार बिखर जाता है इससे सामाजिक आर्थिक और मानसिक क्षति होती है। कोई अधिवक्ता राजेंद्र मंडल मंडल ने आईटी एक्ट से संबंधित जानकारी दी । अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा ने भी कई कानून एवं युवाओं को कैसे सशक्त बनाया जाए इस पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। मौके पर अधिवक्ता ललन चौधरी, गढ़की पंचायत की मुखिया, पीएलवी केलवे दर्जन ऑन महिला पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।

Koderma, Kodarma | Aug 12, 2026

ग्रिज़ली विद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस पर ज्ञान, पठन और रचनात्मकता का उत्सव

तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में 12 अगस्त को राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति रुचि विकसित करना, नियमित पठन की आदत को प्रोत्साहित करना तथा पुस्तकालय को ज्ञान, रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास के केंद्र के रूप में स्थापित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी द्वारा भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस. आर. रंगनाथन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय की पुस्तकालयाध्यक्ष नंदिनी कपूर ने स्वागत संबोधन के माध्यम से विद्यार्थियों को पुस्तकों से मित्रता करने तथा नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा एक आकर्षक भूमिका-निवर्तन (रोल प्ले) प्रस्तुत किया गया, जिसमें विभिन्न पुस्तकालय संसाधनों को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया। छात्र मन्यु अग्रवाल ने शब्दकोश, छात्र अवनीश कुमार ने जीवनी, छात्रा एंजेल श्री ने समाचार पत्र तथा छात्रा तुष्टि मोदी ने कहानी की पुस्तक की भूमिका निभाकर सभी का मन मोह लिया।

छात्रा चार्वी त्रिवेदी ने “हमारे जीवन में पुस्तकालय का महत्व” विषय पर प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने पुस्तकालय को ज्ञान, संस्कार, रचनात्मकता एवं व्यक्तित्व विकास का केंद्र बताते हुए विद्यार्थियों से नियमित पठन की आदत अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए पाँच चरणों वाला रोचक एवं ज्ञानवर्धक खेल आयोजित किया गया। कागज़ की पर्चियों पर लिखे प्रश्नों के उत्तर देकर विद्यार्थियों ने अपनी ज्ञानवर्धक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस गतिविधि ने कार्यक्रम में उत्साह एवं जिज्ञासा का वातावरण बनाए रखा।

इसके उपरांत शैक्षणिक सत्र 2025–26 के सर्वश्रेष्ठ पुस्तकालय उपयोगकर्ता पुरस्कार प्रदान किए गए। नियमित पुस्तकालय उपयोग, अनुशासन एवं अध्ययन के प्रति समर्पण के लिए  तनिषा नस्कर,  आर्यन विश्वकर्मा एवं ससांगलिपि सोरेन को सम्मानित किया गया। पुरस्कार विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी द्वारा प्रदान किए गए।

इस अवसर पर सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि पुस्तकालय किसी भी विद्यालय का बौद्धिक केंद्र होता है। विद्यार्थियों में नियमित पठन की आदत विकसित करना उनके शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनकी कल्पनाशक्ति, रचनात्मक सोच, भाषा कौशल एवं व्यक्तित्व निर्माण के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से डिजिटल माध्यमों के संतुलित उपयोग के साथ पुस्तकों को अपना सच्चा मित्र बनाने का आह्वान किया तथा कहा कि अच्छी पुस्तकें जीवन में सही दिशा, ज्ञान एवं प्रेरणा प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम के अंत में बिट्टू सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन छात्रा ससांगलिपि सोरेन एवं छात्रा विदुषी ने किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नियमित पठन-पाठन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। ज्ञान, रचनात्मकता और उत्साह से भरपूर यह आयोजन विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्व से जोड़ने तथा उनमें आजीवन सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।

ग्रिज़ली विद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस पर ज्ञान, पठन और रचनात्मकता का उत्सव तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में 12 अगस्त को राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति रुचि विकसित करना, नियमित पठन की आदत को प्रोत्साहित करना तथा पुस्तकालय को ज्ञान, रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास के केंद्र के रूप में स्थापित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी द्वारा भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस. आर. रंगनाथन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय की पुस्तकालयाध्यक्ष नंदिनी कपूर ने स्वागत संबोधन के माध्यम से विद्यार्थियों को पुस्तकों से मित्रता करने तथा नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा एक आकर्षक भूमिका-निवर्तन (रोल प्ले) प्रस्तुत किया गया, जिसमें विभिन्न पुस्तकालय संसाधनों को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया। छात्र मन्यु अग्रवाल ने शब्दकोश, छात्र अवनीश कुमार ने जीवनी, छात्रा एंजेल श्री ने समाचार पत्र तथा छात्रा तुष्टि मोदी ने कहानी की पुस्तक की भूमिका निभाकर सभी का मन मोह लिया। छात्रा चार्वी त्रिवेदी ने “हमारे जीवन में पुस्तकालय का महत्व” विषय पर प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने पुस्तकालय को ज्ञान, संस्कार, रचनात्मकता एवं व्यक्तित्व विकास का केंद्र बताते हुए विद्यार्थियों से नियमित पठन की आदत अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए पाँच चरणों वाला रोचक एवं ज्ञानवर्धक खेल आयोजित किया गया। कागज़ की पर्चियों पर लिखे प्रश्नों के उत्तर देकर विद्यार्थियों ने अपनी ज्ञानवर्धक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस गतिविधि ने कार्यक्रम में उत्साह एवं जिज्ञासा का वातावरण बनाए रखा। इसके उपरांत शैक्षणिक सत्र 2025–26 के सर्वश्रेष्ठ पुस्तकालय उपयोगकर्ता पुरस्कार प्रदान किए गए। नियमित पुस्तकालय उपयोग, अनुशासन एवं अध्ययन के प्रति समर्पण के लिए तनिषा नस्कर, आर्यन विश्वकर्मा एवं ससांगलिपि सोरेन को सम्मानित किया गया। पुरस्कार विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि पुस्तकालय किसी भी विद्यालय का बौद्धिक केंद्र होता है। विद्यार्थियों में नियमित पठन की आदत विकसित करना उनके शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनकी कल्पनाशक्ति, रचनात्मक सोच, भाषा कौशल एवं व्यक्तित्व निर्माण के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से डिजिटल माध्यमों के संतुलित उपयोग के साथ पुस्तकों को अपना सच्चा मित्र बनाने का आह्वान किया तथा कहा कि अच्छी पुस्तकें जीवन में सही दिशा, ज्ञान एवं प्रेरणा प्रदान करती हैं। कार्यक्रम के अंत में बिट्टू सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन छात्रा ससांगलिपि सोरेन एवं छात्रा विदुषी ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नियमित पठन-पाठन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। ज्ञान, रचनात्मकता और उत्साह से भरपूर यह आयोजन विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्व से जोड़ने तथा उनमें आजीवन सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।

Koderma, Kodarma | Aug 12, 2026

विश्वविद्यालय बदलने से हज़ारों छात्र होंगे प्रभावित,छात्रों के आंदोलन को हल्के में ना लें सरकार-संजय

जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना,तालाबंदी जारी

मुख्य गेट पर तालाबंदी से शैक्षणिक-प्रशासनिक कार्य ठप

झुमरीतिलैया

छात्रों के आंदोलन को हल्के में नही ले हेमंत सरकार, छात्र आंदोलन ने दिल्ली के अहंकारी सरकार को भी झुकाया है।उक्त बातें पूर्व छात्र नेता  संजय पासवान ने जेजे कॉलेज में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना के समर्थन में छात्रों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जेजे कॉलेज समेत जिलेभर के डिग्री कॉलेज को गिरिडीह से जोड़ना छात्र विरोधी और अव्यवहारिक निर्णय है। सरकार को अविलम्ब निर्णय वापस लेनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन को मजबूत बनाने में राजनीतिक भावना से ऊपर उठकर कोडरमा के स्वाभिमान की रक्षा के लिए हर नागरिकों को आगे आने की जरूरत है। धरना को किसान मजदूर नेता असीम सरकार ने भी संबोधित किया और छात्रों के संघर्ष को धारदार बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा छात्रों को आंदोलन से जोड़ने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि सरकार का विश्वविद्यालय बदलने की नीति बिना भौतिक निरीक्षण के लिया गया निर्णय है।उन्होंने कहा कि कोडरमा से गिरिडीह जाना छात्रों के लिए मुसीबत बन जाएगी।साथ ही छात्रों को ज्यादा पैसा भी खर्च करना पड़ेगा। इसका असर सबसे ज्यादा गरीब छात्रों पर पड़ेगा। धरना को जे जे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के राम रतन अवध्या,सईद नसीम,प्रकाश रजक,तौफीक हुसैन,विजय यादव, रवि पासवान समेत छात्र-छात्राओं ने संबोधित करते हुए कोडरमा के छात्र धरना दे रहें है, तालाबंदी कर रहें है,सरकार और जनप्रतिनिधियों का दायित्व बनता है कि छात्रों के सवाल और कोडरमा के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ के खिलाफ राजनीति को दरकिनार कर जेजे कॉलेज बचाने की पहल करें। समिति के अध्यक्ष महेश भारती एवं सचिव देवेंन्द्र कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन चल रहा है। तालाबंदी से शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य पूर्ण रूप से ठप रहा। उन्होंने कहा कि तीन दिनों के अनिश्चितकालीन धरना के बाद प्रशासन व सरकार से कोई संवाद स्थापित नही हुई है।आंदोलन को फिलहाल 15 अगस्त तक के लिए     शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में उग्र आंदोलन के तहत भूख हड़ताल और सड़क जाम जैसे कार्यक्रम होंगे। मौके परसृष्टि कुमारी, कल्याणी कुमारी, काजल कुमारी, साक्षी कुमारी, ऋषिका राज, राधिका कुमारी, रुपाली कुमारी, मंजू कुमारी, ममता कुमारी, राखी कुमारी, संजना कुमारी, सपना कुमारी, ममता कुमारी, गज़ल परवीन, ललिता कुमारी, किरण कुमारी, आशु कुमारी, सोनी कुमारी रजक, बजरंगी देवी, शिवा, अरमान भारती और सोनू कुमार समेत दर्जनों छात्र मौजूद थे।

विश्वविद्यालय बदलने से हज़ारों छात्र होंगे प्रभावित,छात्रों के आंदोलन को हल्के में ना लें सरकार-संजय जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना,तालाबंदी जारी मुख्य गेट पर तालाबंदी से शैक्षणिक-प्रशासनिक कार्य ठप झुमरीतिलैया छात्रों के आंदोलन को हल्के में नही ले हेमंत सरकार, छात्र आंदोलन ने दिल्ली के अहंकारी सरकार को भी झुकाया है।उक्त बातें पूर्व छात्र नेता संजय पासवान ने जेजे कॉलेज में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना के समर्थन में छात्रों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जेजे कॉलेज समेत जिलेभर के डिग्री कॉलेज को गिरिडीह से जोड़ना छात्र विरोधी और अव्यवहारिक निर्णय है। सरकार को अविलम्ब निर्णय वापस लेनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन को मजबूत बनाने में राजनीतिक भावना से ऊपर उठकर कोडरमा के स्वाभिमान की रक्षा के लिए हर नागरिकों को आगे आने की जरूरत है। धरना को किसान मजदूर नेता असीम सरकार ने भी संबोधित किया और छात्रों के संघर्ष को धारदार बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा छात्रों को आंदोलन से जोड़ने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि सरकार का विश्वविद्यालय बदलने की नीति बिना भौतिक निरीक्षण के लिया गया निर्णय है।उन्होंने कहा कि कोडरमा से गिरिडीह जाना छात्रों के लिए मुसीबत बन जाएगी।साथ ही छात्रों को ज्यादा पैसा भी खर्च करना पड़ेगा। इसका असर सबसे ज्यादा गरीब छात्रों पर पड़ेगा। धरना को जे जे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के राम रतन अवध्या,सईद नसीम,प्रकाश रजक,तौफीक हुसैन,विजय यादव, रवि पासवान समेत छात्र-छात्राओं ने संबोधित करते हुए कोडरमा के छात्र धरना दे रहें है, तालाबंदी कर रहें है,सरकार और जनप्रतिनिधियों का दायित्व बनता है कि छात्रों के सवाल और कोडरमा के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ के खिलाफ राजनीति को दरकिनार कर जेजे कॉलेज बचाने की पहल करें। समिति के अध्यक्ष महेश भारती एवं सचिव देवेंन्द्र कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन चल रहा है। तालाबंदी से शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य पूर्ण रूप से ठप रहा। उन्होंने कहा कि तीन दिनों के अनिश्चितकालीन धरना के बाद प्रशासन व सरकार से कोई संवाद स्थापित नही हुई है।आंदोलन को फिलहाल 15 अगस्त तक के लिए शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में उग्र आंदोलन के तहत भूख हड़ताल और सड़क जाम जैसे कार्यक्रम होंगे। मौके परसृष्टि कुमारी, कल्याणी कुमारी, काजल कुमारी, साक्षी कुमारी, ऋषिका राज, राधिका कुमारी, रुपाली कुमारी, मंजू कुमारी, ममता कुमारी, राखी कुमारी, संजना कुमारी, सपना कुमारी, ममता कुमारी, गज़ल परवीन, ललिता कुमारी, किरण कुमारी, आशु कुमारी, सोनी कुमारी रजक, बजरंगी देवी, शिवा, अरमान भारती और सोनू कुमार समेत दर्जनों छात्र मौजूद थे।

Koderma, Kodarma | Aug 12, 2026

केडीसीए विवाद में एसोसिएशन का पलटवार, कहा- स्थानीय और सही दस्तावेज वाले खिलाड़ियों को ही मिलेगा मौका

 कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन  में खिलाड़ियों के चयन और चुनाव प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच एसोसिएशन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सही दस्तावेज और स्थानीयता के आधार पर ही खिलाड़ियों को खेलने का अवसर दिया जाएगा।

एसोसिएशन सचिव दिनेश सिंह ने कुछ एकेडमी संचालकों पर खिलाड़ियों और अभिभावकों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नियम सख्त होने से कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच जेएससीए के नियमों के तहत की जाती है।

वहीं चुनाव को लेकर कहा गया कि केडीसीए का चुनाव निर्धारित समय पर जेएससीए के मार्गदर्शन और बायलॉज के अनुसार ही होगा। उन्होंने विरोध करने वालों से आरोप-प्रत्यारोप के बजाय चुनाव मैदान में उतरकर अपनी बात रखने की चुनौती दी। साथ ही खिलाड़ियों और अभिभावकों से किसी भी प्रकार के भ्रम में नहीं आने की अपील की।

केडीसीए विवाद में एसोसिएशन का पलटवार, कहा- स्थानीय और सही दस्तावेज वाले खिलाड़ियों को ही मिलेगा मौका कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन में खिलाड़ियों के चयन और चुनाव प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच एसोसिएशन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सही दस्तावेज और स्थानीयता के आधार पर ही खिलाड़ियों को खेलने का अवसर दिया जाएगा। एसोसिएशन सचिव दिनेश सिंह ने कुछ एकेडमी संचालकों पर खिलाड़ियों और अभिभावकों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नियम सख्त होने से कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच जेएससीए के नियमों के तहत की जाती है। वहीं चुनाव को लेकर कहा गया कि केडीसीए का चुनाव निर्धारित समय पर जेएससीए के मार्गदर्शन और बायलॉज के अनुसार ही होगा। उन्होंने विरोध करने वालों से आरोप-प्रत्यारोप के बजाय चुनाव मैदान में उतरकर अपनी बात रखने की चुनौती दी। साथ ही खिलाड़ियों और अभिभावकों से किसी भी प्रकार के भ्रम में नहीं आने की अपील की।

Koderma, Kodarma | Aug 12, 2026