अवैध कोयला लदा ट्रक पुलिस की बोलेरो को टक्कर मारकर फरार, ओवरब्रिज के पास पलटी गाड़ी, जवान बाल-बाल बचे
चंदवारा, कोडरमा। चंदवारा में अवैध कोयला लदा ट्रक पुलिस से बचने के दौरान पुलिस की बोलेरो को टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर के बाद ओवरब्रिज के पास पुलिस की बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पुलिस के जवान बाल-बाल बच गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अवैध कोयला कारोबार को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि कोयले की तस्करी का नेटवर्क बिहार तक फैला हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।