तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गौशाला रोड के डॉक्टर नरेश पंडित अस्पताल के ठीक सामने एक हार्डवेयर की दुकान में बीती रात चोरों द्वारा नगदी रुपए व हार्डवेयर के सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। दुकान संचालक राहुल कुमार ने बताया कि बीती रात करीब 10:00 बजे वह अपना दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे और शटर खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि दुकान के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। वहीं गल्ले में रखा 20 हजार रुपए भी गायब था। जब उन्होंने गहनता से जांच की तो पाया कि दुकान के पिछले हिस्से की एक दीवार जो महज 5 इंच मोटी थी, उसमें सेंधमारी की हुई थी। उसी दुकान के बाहर कोडरमा पुलिस के पेट्रोलिंग के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने हेतु क्यूआर कोड भी अंकित है।