कैसरगंज: ट्रक पर काम करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना जरवल रोड के जुनेरपुर निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के भाई विवेक कुमार ने बताया कि मृतक उसका छोटा भाई बिकेश कुमार वर्मा ।विवेक ने बताया कि बिकेश ट्रक पर काम करता था। परिजनों को सूचना मिली कि उसकी तबीयत खराब है, जब वे मौके पर पहुंचे तो उसकी हालत गंभीर थी। इल