मोहड़ा: मोहड़ा प्रखंड में पेयजल समस्या पर एसडीओ ने की बैठक, टैंकर से पानी आपूर्ति का दिया निर्देश
Muhra, Gaya | May 22, 2026 गया जिले के मोहड़ा प्रखंड अंतर्गत जेठियन पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को पेयजल समस्या को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक नीमचक बथानी एसडीओ केशव आनंद के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि एवं पीएचईडी विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।बैठक में एसडीओ ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में पेयजल की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।