खरसावां: जिला महिला फुटबॉल लीग के लिए खरसावां फुटबॉल क्लब का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, 40 खिलाड़ी हुए शामिल
सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीएसए) द्वारा आयोजित होने वाली जिला महिला फुटबॉल लीग की तैयारी को लेकर खरसावां फुटबॉल क्लब का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर गुरुवार दोपहर लगभग चार बजे प्रारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन अशोका इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन अशोक प्रधान एवं डीएसए के सचिव मोहम्मद दिलदार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर अशोक