इटारसी: इटारसी के जयस्तंभ चौक पर कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन, जिला अध्यक्ष भी रहे मौजूद
इटारसी में गुरुवार को दोपहर करीब 3.30 बजे नगर कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के विरोध में जयस्तंभ चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना शक्कर का हलवा बांटकर केंद्र सरकार की नीतियों पर अपना आक्रोश जताया। यह प्रदर्शन बारिश के बीच हुआ।जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत (गुड्डन) पाण्डेय और नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी मौजूद रहे।