गोंडा में मगरमच्छ का हमला, साथी की बहादुरी से बची युवक की जान!
उत्तर प्रदेश के गोंडा में घाघरा नदी किनारे काम कर रहे एक युवक पर अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने युवक का पैर अपने जबड़े में जकड़ लिया और उसे नदी की ओर खींचने लगा। तभी मौके पर मौजूद साथियों ने साहस दिखाते हुए मगरमच्छ के सिर पर हथौड़े से वार किया, जिसके बाद उसने युवक को छोड़ दिया। काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ वापस नदी में चला गया।
📹 घटना का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#Gonda #UttarPradesh #CrocodileAttack #BreakingNews #ViralVideo #SevenTakNews #NewsUpdate #HindiNews
Sono, Jamui | Jun 26, 2026