दिल्ली | राघव चड्ढा का पंजाब सरकार पर बड़ा हमला
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कथित बेअदबी वीडियो मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि कथित वीडियो को छिपाने के लिए फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार कराई गई।
राघव चड्ढा ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, कथित फर्जी रिपोर्ट तैयार कराने वालों की पहचान और सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच की मांग की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यदि नया बेअदबी कानून लागू होता है, तो पहली एफआईआर और पहली कार्रवाई उन्हीं के खिलाफ होनी चाहिए।
नोट: ये आरोप राघव चड्ढा द्वारा लगाए गए हैं। इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया और आधिकारिक जांच का इंतजार है।
Sono, Jamui | Jun 26, 2026